अनंत माहेश्वरी की रिपोर्ट-

जन आशीर्वाद यात्रा के मद्देनजर खण्डवा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने
संत धूनी वाले दादाजी की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया।

मीडिया से चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की
जन आशीर्वाद यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
हमने पहले भी बहुत सी जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली। लेकिन इस बात महिलाएं जबरदस्त तरीके से स्वागत कर रही है। हमे विश्वास है कि हम मध्यप्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।
जी ट्वेन्टी की अध्यक्षता को लेकर विजयवर्गीय बोले कि यह भारत के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत जी ट्वेन्टी की अध्यक्षता कर रहा है। इसका इतिहास तो आप जानते है।
पहले यह जी सेवन था। जिसमे सिर्फ आर्थिक रूप से समृद्ध राष्ट्र थे। धीरे धीरे करके उसमें जी ट्वेन्टी हुए। उसमे भारत की अध्यक्षता करना मायने रखता है।
स्वतंत्रता के बाद इतना बड़ा आयोजन देश मे हो रहा है। जिसमे दुनिया की हर बड़ी हस्ती यहां पर आ रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। वैसे कहा जाता है,मेहमान जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है। अतिथि देवो भव की हमारी परंपरा रही है। सरकार भी मेहनत कर रही है । पूरी दिल्ली सजी हुई है। दिल्ली वालों का भी योगदान है। जी ट्वेन्टी के माध्यम से देश बहुत सारे, दुनिया मे जो संकट है। उस पर विचार करेगा।
पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की पश्चिम बंगाल में चुनाव नही होते। वहां चुनाव के नाम पर नोटँकी होती है। गुंडागर्दी होती है, गोली बारी होती है, बम बाजी होती है, दादागिरी होती है।
इसलिए बंगाल चुनाव के नाम पर देश मे कम्पेरिजन करना ठीक नही है।

विपक्षी दलों के अलायन्स बनाये जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दी।

बड़े चुनाव में मतदाता लार्जर स्तर तक सोचता है कि देश का नेतृत्व कौन करेगा? आज मोदी जी जिस स्टेज पर है। मुझे नही लगता कि विपक्ष का कोई नेता मोदी जी के घुटनो तक भी नही है।विपक्ष कितने भी अलायन्स बना ले। सारे अलायन्स पीटे हुए है। लोकसभा में मोदी जी 350 से अधिक सीटों पर जीतेंगे।

सनातन परंपरा को नष्ट करने वाले खुद ही नष्ट हो गए। सनातन परंपरा कभी नष्ट नहीं हो सकती।
कैलाश विजयवर्गीय

By MPNN

error: Content is protected !!