अनन्त माहेश्वरी की रिपोर्ट
अभी तो यहां सिर्फ ढोलक ही बजाई है। हमने तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस की बैंड बजा रखी है-विजय शाह
जो दूसरों को पणौती कहते थे। सबसे बड़ा पणौती तो राहुल गांधी खुद है। जहां भी जाता है। निपटाकर चला आता है-विजय शाह
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मेरा निवेदन है की कांग्रेस को अगर चलाना है तो भाई,बहन और परिवार से ऊपर उठकर चलाना होगा। एक परिवार की पार्टी ज्यादा दिनों तक नही चल पायेगी। जहां से आये है उन्हें वहीं वापस जाना होगा-विजय शाह
जीत के बाद किन्नरों के साथ ढोलक बजाई और नाच उठे मंत्री विजय शाह
मध्यप्रदेश में भाजपा को मिले प्रचण्ड बहुमत के बाद विजयी प्रत्याशियों को बधाई का दौर जारी है।
ऐसे में भला किन्नर कैसे पीछे रहते ? वे भी केबिनेट मंत्री विजय शाह के घर नेग मांगने पहुँच गये।
मध्य प्रदेश के वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने हरसूद विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठवीं बार जीत का इतिहास रचा है। इस जीत के बाद उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया। खंडवा स्थित उनके आवास पर जब किन्नर बधाई देने पहुंचे तो वह खुद भी उनकी खुशियों में शामिल हो गए खुद ही ढोलक बजाने लगे और किन्नर नाचने गाने लगे।
किन्नरो ने बधाई गीत गाये, डांस भी किया। जिनका साथ देने मंत्री विजय शाह खड़े हो गए। पहले तो खुलकर नाचे। फिर ढोलक भी बजाया। जिसकी ताल पर किन्नरो ने नाचते गाते उन्हें बधाई दी।
विजय शाह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह भी समाज का एक अंग है उनके साथ हम बराबरी का दर्जा दे तो उन्हें भी खुशी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी केवल हमारे देश के नहीं बल्कि विश्व का नेतृत्व करने योग्य नेता है। मंत्री शाह ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बैंड बजाई है अब लोकसभा चुनाव में भी वह पूरे देश में कांग्रेस की बैंड बजा देंगे।
गौरतलब है कि कुँवर विजय शाह ने खण्डवा जिले की हरसुद विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार जीत हासिल की है। लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले वे प्रदेश के पहले आदिवासी नेता है। इस बार उन्होंने साहठ हजार मतों से जीत हासिल की। प्रदेश में भाजपा की अलग अलग सरकार में रहते हुए कई विभागों के मंत्री पद पर रहे है। जिनकी बनाई योजनाओं को प्रदेश सरकार ने अमली जामा पहनाया है।
अपने मुखर स्वभाव के कारण जाने जाने वाले मंत्री विजय शाह इसबार भी नही चुके उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दूसरों को पणौती कहते थे। सबसे बड़ा पणौती तो राहुल गांधी खुद है। जहां भी जाता है। निपटाकर चला आता है।
विजय शाह यहां भी नही रुके , उन्होंने कहा की कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मेरा निवेदन है की कांग्रेस को अगर चलाना है तो भाई,बहन और परिवार से ऊपर उठकर चलाना होगा। एक परिवार की पार्टी ज्यादा दिनों तक नही चल पायेगी। जहां से आये है उन्हें वहीं वापस जाना होगा।
इस बार की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ लाड़ली बहनों ने भी इस चुनाव में जीत दिलाने में मदद की।