कृष्ण जन्माष्टमी विशेष।
अनंत माहेश्वरी की रिपोर्ट-
यदि आप चन्द्रयान और विक्रम लेंडर देखना चाहते है, तो आपको चांद पर जाने की कोई आवश्यकता नही है। आप धरती पर ही चन्द्रयान और विक्रम लेंडर को देख सकते है। वह भी भगवान श्री कृष्ण के साथ।
चन्द्रयान थ्री और विक्रम लेंडर को देखना चाहते है, तो आपको मध्यप्रदेश के खण्डवा आना होगा।
यहां जन्माष्टमी के अवसर पर देश को गौरवान्वित करने वाले चन्द्रयान थ्री ओर विक्रम लेंडर की झांकी सजाई गई है। समूचे मन्दिर में अंतरिक्ष का माहौल बनाया गया है। जहां तारों की टिमटिमाती रोशनी के बीच चांद नजर आ रहा है। चांद पर चन्द्रयान थ्री ओर विक्रम लेंडर के साथ श्री कृष्ण भी अंतरिक्ष मे झूला झूल रहे है।
आज जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जाकर भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई है।
माहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण बाहेती ने बताया की
खण्डवा के सत्य लक्ष्मी नारायण मंदिर में चन्द्रयान थ्री के अलावा मन्दिर परिसर में बारह ज्योर्तिलिंग की हूबहू प्रतिकृति बनाई गई है।जिसे देखने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।