अनन्त माहेश्वरी की रिपोर्ट-
जहां एक ओर अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही थी, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव में भगवान राम और माता सीता की बारात निकाली जा रही थी ।

जब समूचा वातावरण ही राम मय हो चुका हो, तो ऐसे में भगवान राम और माता सीता के स्वरूप में अपने बीच दूल्हा-दुल्हन को देख ग्राम वासी भाव विभोर हो उठे। जहां से भी राम सीता की बारात निकली, ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

यह अनोखा नज़ारा था, मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले का। जहां
यह अनोखी बारात निकाली गई। जहां दूल्हा अपने सिर पर मुकुट लगाये भगवान राम की तरह पोशाक धारण किये , कानो में लटकते कुंडल ओर हाथ मे धनुष बाण लिए हुए दिखाई दिया। जिसके साथ सादगीपूर्ण परिवेश में हाथ मे माला लेकर दुल्हन खड़ी थी। जो माता सीता की याद दिला रही थी। बाराती राम धुन पर नाच रहे थे, तो महिलाएं भजन गा रही थी। ऐसी अनोखी बारात जिसने भी देखी, वह देखता ही रह गया। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्रामीण अपने गांव में भगवान राम और माता सीता की जोड़ी को देख ग्रामीण भाव विभोर हो गए। भक्ति का ऐसा माहौल था ,मानो हर कोई राम सीता का दीदार करने के लिए ललायित था।

बाईस जनवरी को अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। तो ठीक उसी दिन खण्डवा जिले के ग्राम बावड़िया काजी निवासी प्रियांशी पिता हरेराम पटेल का विवाह ग्राम भैरूखेड़ा के राजेश पटेल के साथ सम्पन्न हुआ।

दुल्हन प्रियांशी के भाई पंकज पटेल ने बताया कि पूरा देश राम महोत्सव मना रहा था, तो हम कैसे पीछे रहते। हमने अपनी बहन को माता सीता और बहनोई को भगवान राम के स्वरूप में विवाह करने का प्रस्ताव दिया। जिसपर वे सहर्ष सहमत हो गए। उसके बाद उन्हें श्री राम और माता सीता की तरह सजाया गया। फिर विवाह संपन्न हुआ। इस बीच धूमधाम से गांव में बारात निकाली गई।
रथ पर सवार भगवान श्री राम और माता सीता के स्वरूप में सजे दूल्हा -दुल्हन को अपने बीच पाकर ग्राम वासी उत्साहित हो गए। जो विवाह आयोजन मे शामिल हुए। जिन्होंने भजन गाये, भजनों पर नृत्य किया, ओर भगवान राम ,माता सीता का स्वागत तिलक लगाकर किया। इस बारात में सभी ग्रामीणजन शामिल हुए । ढोल नगाड़ों की थाप पर बाराती झूमते और राम धुन गाते नज़र आए । इस तरह अनोखी शादी में ग्राम वासी भगवान राम और माता सीता के विवाह के साक्षी बने।

By MPNN

error: Content is protected !!