दिल के मरीजों के लिए सिंघाड़े का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दिल के मरीजों को रोजाना सिंघाड़ा का सेवन करना चाहिए।ये बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सिंघाड़े को नियमित रूप से खाने से सांस संबधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। अस्थमा के मरीजों के लिए सिंघाड़ा बहुत लाभकारी होता है। यह मेटाबॉलिज्म को स्ट्रोंग करता है । वजन को नियंत्रण में रखने में भी सहायक होता है। अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते है, तो सिंघाड़े को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।बवासीर से जो लोग परेशान होते है उनके लिए भी सिंघाड़े का सेवन काफी लाभकारी होता है। ये इस मुश्किल समस्या से निजात दिलाने में कारगर होता है।सिंघाड़े में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां और दांत स्ट्रोंग होते है। साथ ही यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है।