एन के मीणा की रिपोर्ट – 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर नवविवाहिता भंवरकुआं थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मरने से पहले उसने वीडियो बनाया और भाई को व्हाट्सएप पर भेजा। नवंबर 2021 में मृतका मोनिका यादव की जगजीवन राम नगर में रहने वाले धीरज यादव से शादी हुई थी। एक दिन पहले ही परिजनों ने मोनिका के गुम हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी।
 पुलिस को होटल के पास ही रुके गेस्ट ने सूचना दी थी कि होटल में एक महिला फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसके बाद पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उसे तोड़कर देखा तो वह मृत पड़ी थी। एसीपी दीशेष अग्रवाल ने बताया महिला किसके साथ यहां पहुंची थी। इसकी जांच की जा रही है। मोबाइल कब्जे में लिया है और भाई को कौन सा वीडियो सेंड किया गया, इसकी भी तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल कारण अज्ञात है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

By MPNN

error: Content is protected !!