बड़वानी जिले का केला देश-विदेश में पहचान बना रहा में है। इसकी लंबाई 14 इंच तक है। जिले के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने भी पहली बार इतना बड़ा केला देखा है। तलून कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डीके जैन ने बताया कि उन्होंने कई किसानों के यहां निरीक्षण किया। आमतौर पर 8 से 9 इंच तक का केला  मिला है। 14 इंच का केला होना, अपने आप में हैरान करने वाला है।

बगूद के किसान अरविंद जाट ने सवा 6 एकड़ में केले की G-9 प्रजाति की फसल लगाई है। वह इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए दावा करेंगे। रिलायंस कंपनी के कर्मचारी भी 10 टन केले को दिल्ली ले गए हैं। गुरुवार को 12 टन केला ईरान, इराक भेजा गया है। किसान ने बताया कि फसल को तैयार करने में जो लागत आई है, उससे तीन गुना लागत में फसल बिक रही है।
37 साल से कर रहे केले की खेती

अरविंद ने बताया वह केले की खेती पिछले 37 साल से कर रहे हैं। इससे अनुभव हो गया कि फसल को किस तरह से खाद की कब, कैसी और कितनी जरूरत है। उसी के हिसाब से फसल में खाद का उपयोग किया गया। नतीजा ये निकला कि फसल बहुत अच्छी क्वालिटी की हुई और अब विदेशों तक सप्लाई हो रही है। अधिकतर केले 12 इंच से 14 इंच के बीच के पाए गए। एक केले का वजन 250 ग्राम से अधिक निकला।

लोकल में 7 रुपए किलो और विदेश में 15.50 रुपए किलो बेचा

किसान ने इसी माह दो गाड़ी केला लोकल व्यापारियों को बेची हैं, जो सात रुपए किलो में बिकी। विदेश भेज रहे इसी केले के भाव 15.50 रुपए प्रति किलो मिले।

राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र तिरूचिरपल्ली तमिलनाडु के डॉ. एनके शिवा के अनुसार सबसे लंबा केला तमिलनाडु में होता है। अब हमारे यहां भी अन्य राज्यों की तुलना में बड़े केले का उत्पादन हो रहा है। देश में केला कई राज्यों में होता है। तमिलनाडु में 15 से 18 इंच तक केला होता है। पहले की तुलना अब अन्य राज्यों के किसान भी तकनीकी खेती करने लगे हैं। इस वजह से अन्य राज्यों में पहले की तुलना में ज्यादा बड़े केले हो रहे हैं। किसान पूरे प्रोटोकॉल का पालन करें तो केले का अच्छा उत्पादन लिया जा सकता

है।

– ,

By MPNN

error: Content is protected !!