चार अगस्त खास।
हरफनमौला किशोर कुमार का जन्मदिन।

रिपोर्ट – अनन्त माहेश्वरी

*स्कूली छात्राओं ने अपने हाथ पर मेहंदी से उकेर दी किशोर कुमार की हूबहू तस्वीर, रंगोली बनाकर दिखाई हरफनमौला की मुस्कराती प्रतिकृति*

किसी कलाकार के प्रति ऐसी दीवानगी सिर्फ खण्डवा में ही देखने को मिल सकती है। हो भी क्यों ना ?
आखिर खण्डवा नगरी किशोर कुमार की जन्मस्थली है।

खण्डवा शहर में हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के दीवानों की कमी नहीं है। यहां उनके गीत गुनगुनाने वाले तो हैं ही, सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों में भी गजब की दीवानगी है। स्कूल में जब उनकी याद में स्पर्धा हुई तो छात्र-छात्राओं ने ना सिर्फ हाथ पर बनाई मेहंदी में उनकी प्रतिकृति बना दी बल्कि रंगोली में भी उनकी मुस्कराती हुई जीवंत तस्वीर को उकेर दिया।
विद्यार्थियों ने उनके गीत गाकर उन्हें सुरों की श्रद्धांजलि भी दी।

*‘‘खंडवा के गौरव‘‘ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता*

खंडवा गौरव दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खंडवा में आयोजित चित्रकला, निबंध, मेहंदी, रंगोली तथा लोकगीत गायन की प्रतियोगिता में कक्षा 9वी से 12वी तक के 144 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

खण्डवा जिले की साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु बनाये गए नोडल अधिकारी संदीप जोशी ने बताया कि
विद्यार्थियों ने मेहंदी, रंगोली और चित्रकला में किशोर कुमार, को बहुत सुंदर तरीके से रेखांकित और किया। 35 छात्राओं ने अपने हाथ मे किशोर कुमार के चित्र ओर जन्मदिन से जुड़ी हुई मेहंदी बनाई। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनयना मनोज, द्वितीय स्थान अंजली अक्षय मोरे और तृतीय स्थान सताक्षी संजय ने प्राप्त किया।

By MPNN

error: Content is protected !!