अनंत माहेश्वरी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की पंचायतों में अधूरे निर्माण कार्य और कई स्थानों पर कोई भी कार्य किये बगैर ही राशि आहरित कर ली गई है। जिसकी जानकारी मिलने पर सम्बन्धित जनपद पंचायत द्वारा समय – समय पर तत्कालीन सरपंच, पंचायत सचिव एवम ग्राम रोजगार सहायक के नाम से नोटिस भी जारी किए गए। लेकिन जनपद पंचायत नोटिस तामील करके उसपर कार्रवाई करना ही भूल गई। ऐसे हजारों मामले है। जिसमे सरकारी खजाने को चुना लगाया गया है। जहां पंचायती राज की अवधारणा भी ध्वस्त हुई है।

हम आपको लिये चलते है। खण्डवा जनपद की ग्राम पंचायत नहालदा में। जहां ग्राम कोटवाड़ा और ग्राम भंडारिया में मात्र 9 कार्य सम्बन्धी पपत्र हमारे हाथ लगा है। जो यह बताता है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अधूरे काम पूरे नही हुए। कई जगह काम ही नही हुआ और लगभग पचपन लाख रुपयों की राशि ठिकाने लगा दी गई।
अवलोकन करें उस पत्र में लिखी बातों का –

कार्यालय जनपद पंचायत खण्डवा:
दिनांक 21/12/2022

प्रति

प्रधान ( तत्कालीन सरपंच)
सचिव / ग्राम रोजगार सहायक
ग्राम पंचायत नहाल्दा जनपद पंचायत खण्डवा

विषय :- ग्राम पंचायत नहाल्दा अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो के संबंध में।
उपरोक्त विषयान्तर्गत ग्राम पंचायत नहालदा में विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत होकर प्रगतिरत की श्रेणी में है। निर्माण कार्य निम्नानुसार है।

कार्य का नाम –

1- आंगनवाड़ी भवन निर्माण ग्राम कोटवाड़ा (रिमार्क – शौचालय, मेन गेट पुताई पेंटिंग शेष )
स्वीकृत राशि – 780000

2- आंगनवाड़ी भवन निर्माण ग्राम भंडारिया (रिमार्क – बाउंड्रीवाल, फर्श, शौचालय ,पुताई शेष )
स्वीकृत राशि – 780000

3- प्री मेट्रिक छात्रावास परिसर बाउंड्रीवाल निर्माण ग्राम नहालदा
(रिमार्क- 51 मीटर बाउंड्रीवाल, गेट, प्लास्टर,पुताई शेष)
स्वीकृत राशि – 1053000

4-राठौर समाज धर्मशाला निर्माण नहालदा (रिमार्क – छत कार्य व अन्य कार्य शेष )
स्वीकृत राशि – 200000

5 – सीसी रोड़ सह नाली निर्माण कार्य मोहन देवकरण के मकान से
विमल तिलोकचंद के मकान की ओर ग्राम भंडारिया। (रिमार्क – राशि आहरण उपरांत भी कार्य नही किया गया )
स्वीकृति राशि – 662000

6 – सीसी रोड़ सह नाली निर्माण कार्य बाल किसन के घर से कन्या शाला की और भंडारिया। (रिमार्क – राशि आहरण उपरांत भी कार्य नही किया गया)
स्वीकृत राशि – 527167

7- नाली निर्माण कार्य प्रेमचंद छोगालाल के मकान से बंशीलाल देवाजी के खलियान की ओर। ( रिमार्क – राशि आहरण उपरांत भी कार्य नही किया गया)
स्वीकृत राशि – 596655

8- सीसी रोड़ सह नाली निर्माण कार्य हनुमान मंदिर से महेंद्र चौहान के घर की ओर ग्राम कोटवाड़ा। (रिमार्क – राशि आहरण उपरांत भी कार्य नही किया गया)
स्वीकृत राशि – 600000

9 – नाली निर्माण कार्य आंगनवाड़ी भवन से नाले की ओर ग्राम भंडारिया। (रिमार्क – राशि आहरण उपरांत भी कार्य नही किया गया)
स्वीकृत राशि – 300000

उपरोक्तानुसार रु 5498822/- (चौवन लाख अनठानवे हजार आठ सौ बाईस रुपये के कार्य मे से अधिकांश कार्यों में राशि आहरण उपरान्त भी कार्यों को पूर्ण करने में आपके द्वारा कोई रुचि नही ली जा रही है। राशि आहरण कर कार्य नहीं कराये जाना आपकी लापरवाही के साथ ही राशि दुरुपयोग की मंशा को प्रदर्शित करता है। उक्त कृत्य गबन की श्रेणी में आता है। अतः आपको सचेत करते हुये निर्देशित किया जाता है कि तत्काल कार्य प्रारंभ कर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे अन्यथा की दशा में वसूली की कार्यवाही को साथ ही वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी जिसके लिये आप स्वयं जिम्मेदार जवाबदेह रहेंगे।

हस्ताक्षर
(महेश कटारे)
उपयंत्री दिनांक 21/12/2022
जनपद पंचायत खण्डवा

प्रतिलिपी -1 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खण्डवा की ओर सादर सूचनार्थ 2. सहायक यंत्री, जनपद पंचायत खण्डवा की ओर सादर सूचनार्थ ।

इस विषय मे हमने तत्कालीन ग्राम सरपंच दुर्गा मीणा से बात की तो उन्होंने बताया की वे इस्टीमेट से अधिक राशि खर्च कर चुके है। शेष कार्य को करने के लिए और राशि की डिमाण्ड जनपद पंचायत से की थी। वह नही मिली। इसलिए काम अधूरे पड़े है।
वहीं इस मामले में नोटिस तामील करने वाले उपयंत्री से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नोटिस दिए जाने के बाद भी कोई प्रगति नही हुई।
ग्राम सचिव रहे नरेंद्र चौहान का फोन स्विच ऑफ बता रहा है।
आप अनुमान लगा सकते है कि एक छोटी सी ग्राम पंचायत में यय हाल है तो प्रदेश की अन्य पंचायतों में क्या चल रहा होगा ?

By MPNN

error: Content is protected !!