डेस्क रिपोर्ट –
मध्यप्रदेश के खण्डवा में कांवड़ यात्रा पर पथराव की घटना घटित हुई। जिससे अफरा तफरी मच गई। इस्तिथि को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अफवाहों के चलते शहर बन्द हो गया।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन सोमवार को महादेवगढ़ संगठन के बैनर तले सोमवार को खण्डवा नगर में जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा निकाली जा रही थी। सुबह से निकली यात्रा नगर भृमण करते हुए कहारवाड़ी पुलिस चौकी के सामने पहुंची। जहां यात्रा के अंतिम छोर पर भगवा ध्वज लहराने के दौरान किसी को टकरा गया। जिसके बाद पथराव की घटना हुईं। पथराव कहां से हुआ और करने वाले कौन थे ? इसका खुलासा नही हो सका है।
पथराव के बाद हुई भगदड़ को काबू में करने को लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने कांवड यात्रियों की भी जमकर पिटाई की।
खंडवा शहर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सोमवार को जय हिन्दू राष्ट्र महादेवगढ़ कावड़ यात्रा निकाली गई।ओमकारेश्वर से निकली पैदल कांवड यात्रा तीन दिन बाद खंडवा पहुंची। कांवड़ यात्रा का नगर भ्रमण दौरान जगह-जगह फूलों से भव्य स्वागत किया गया। भोलेनाथ की जय कारा से शहर गूंज उठा था। इस यात्रा के माध्यम से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और अखंड भारत पुनर्स्थापित करने का संकल्प दिलाकर कांवड़ यात्रा निकाली गई थी।कांवड़ यात्रा में हजारों युवा शामिल थे।
जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। नगर के गली मोहल्ले में बेरिकेडिंग की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था । लेकिन यात्रा के अंतिम पड़ाव के पूर्व ही मामूली बात पर पथराव हो गया। जिसे पुलिस ने काबू करने के लिये पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कांवड़ यात्री ओर पथराव करने वालों की पिटाई की। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से बाज़ार बन्द करवा दिया और कांवड़ यात्रियों को मौके से रवाना किया। कांवड यात्रियों ने महादेवगढ़ मन्दिर पहुंचकर नर्मदा नदी से लाया गया जल महादेव को अर्पित किया।
इधर पथराव वाली जगह पर पुलिस ने निगमकर्मियों को बुलाकर सड़क पर पड़े पत्थर साफ करवाये।
नगर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया। जलेबी चौक पर खुद कलेक्टर अपने अधीनस्थों के साथ ड्यूटी करते नज़र आये। महादेवगढ़ मन्दिर के पास पुलिस फोर्स तैनात करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए रही है ।
मौके पर एडिशनल एसपी सीमा अलावा सहित तीनो थानों का बल मौजूद रहा। इसके अलावा जिले के अलग अलग थानों से भी फोर्स बुलाकर शहर में तैनात किया गया था।
जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा नगर में निकाली जा रही थी। जिसके कहारवाड़ी पहुंचने पर पथराव की मामूली घटना हुई थी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हालात पर तुरंत काबू पा लिया। अब इस्तिथी नियंत्रण में है। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर यकीन ना करें। कोई भी घायल नही हुआ है। कलेक्टर ने कहा की हमारे पास घटनाक्रम के वीडियो फुटेज है। जिसे देखकर घटनाक्रम को अंजाम देने वाले चिन्हित व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जावेगी।