STORY- ANANT MAHESHWARI

हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर भजनों की प्रस्तुति देने
ख्यात भजन एवम ग़ज़ल गायक ओस्मान मीर खण्डवा पहुंचे। जिन्होंने हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की समाधि पर मत्था टेका। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें यहां आने का मौक़ा मिला। किशोर दा इतनी बड़ी शख्सियत है कि जिन्हें दुनिया रहने तक कोई भुला नही सकता। जब तक दुनिया रहेगी।तब तक उनका नाम रहेगा।
किशोर कुमार को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की बात पर गायक ओस्मान मीर बोले कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे किशोर दा। उन्हें जितने भी सम्मान मिलने चाहिए वह कम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंबे समय तक रहने की बात ओस्मान मीर ने कही।
उन्होंने कहा कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। तब से मैं उनके साथ हूं। काफी शो उनके साथ करने का मौक़ा भी मिला।

ओस्मान मीर ने कहा कि जब अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उन्होंने भगवान राम पर भजन गाया था। जिसे प्रधानमंत्री ने अपने एक्स एकाउंट पर ट्वीट भी किया था और लिखा था कि यह भजन सुनिए यह आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

यह गीत ओस्मान मीर ने गाकर भी सुनाया।

देश के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार ओस्मान मीर भजन संध्या के लिए खंडवा पहुंचे हैं, उनके द्वारा गाए भजन लगातार प्रसिद्धि पा रहे हैं, भगवान राम पर गाए गए भजन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है, देश के महान संत कथाकार मुरारी बापू और रमेश जी ओझा जैसे कई संतों की कथा में ओस्मान मीर द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

By MPNN

error: Content is protected !!