पिपरिया से सुशील पटवा की रिपोर्ट –
नगर भाजपा जिला अध्यक्ष माधव अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवारा चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। जिन्होंने बताया की कमलनाथ जब कांग्रेस सरकार में वाणिज्य मंत्री थे,तब चीन को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से 12 % टेक्स की जगह 2% टेक्स कर दिया था. जिससे चीन को करोड़ों रुपयों का फायदा हुआ था। भारत को करोड़ों रुपये नुकसान हुआ था। इसी के विरोध में नगर भाजपा पिपरिया ने कमलनाथ का पुतला फूंका और कमलनाथ के विरोध में नारे लगाए। इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता राजेन्द्र हरदेनिया, जिला अध्यक्ष माधव अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सम्पत मूंदड़ा,नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर,नगर ग्रामीण अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता पुरविया, गिरधर मल्ल,और समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
